सावन के बाद भादों में भी पर्याप्त वर्षा को तरसे उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। देश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भारी बरसात के कारण गंगा (River Ganga) के साथ यमुना (River Yamuna) और अन्य नदियों के बड़े उफान के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
प्रयागराज में तो गंगा नदी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। यमुना का जलस्तर भी इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रयागराज में गंगा-यमुना वर्ष 2013 की बाढ़ का रिकार्ड तोडऩे की ओर बढऩे लगी हैं। 2013 में दोनों नदियों का जल स्तर 86.06 मीटर पर पहुंच गया था। प्रयागराज में तो बाढ़ से अब तक करीब साढ़े तीन लाख से ज्यादा की आ