AAP महिला कार्यकर्ता का आरोप, अवैध संबंध के लिए दे रहे थे दबाव
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, अलीगढ़/उत्तर प्रदेश
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के महासचिव दीपक चौधरी की पिटाई कर दी। महिला कार्यकर्ता का आरोप है कि दीपक चौधरी उनके साथ शारीरिक शोषण की कोशिश कर रहे थे और उन्हें अवैध संबंध के लिए दबाव बना रहे थे।
AAP महिला कार्यकर्ता ने बताया कि वह पिछले तीन साल से पार्टी से जुड़ी हुई हैं और अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पार्टी के कुछ नेता उनकी व्यक्तिगत स्थिति का गलत फायदा उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि दीपक चौधरी ने उन्हें अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला और जब उन्होंने इंकार किया, तो उन्हें पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया।
महिला कार्यकर्ता ने कहा, “दीपक चौधरी मेरे साथ कई महीनों से बदतमीजी कर रहे हैं। मैं लंबे समय से उन्हें सबक सिखाना चाहती थी। आज जब मुझे पता चला कि पार्टी के पदाधिकारी पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित होंगे, मैंने फैसला किया कि सबक सिखाने के लिए यही सही मौका है।” उन्होंने यह भी कहा कि तेज बुखार होने के बावजूद पार्टी के नेता को सबक सिखाने के लिए वह मुख्यालय पहुंचीं।
1 Comment
Здравствуйте, уважаемые форумчане! Недавно наткнулся на один интересный сайт. Нашел ответы на многие свои вопросы.
Если вы фанат суккулентов и колючек, можно найти по этой ссылке. Поможет избежать залива и других проблем.
Вот, можете почитать:
https://raregreen.ru/category/grunt-i-peresadka/
Рекомендую.