रंग भरी फूलों से सजाया गया दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट व राजेंद्र प्रसाद घाट
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, वाराणसी (संपादक अरुण वर्मा)
वाराणसी। दिन रविवार के दिन गंगा दशहरा पर्व पर काशी सहित उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार व मिर्जापुर में पवित्र गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से पवित्र गंगा घाट पर बसे शहर व क़स्बा भक्ति माय हो गया । काशी सहित आसपास के जिलों से गंगा स्नान और दान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा किनारे उमड़ी रही। भोर से ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल के बीच घाटों पर हर हर महादेव की गूंज सुनाई देनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। जिसके बाद दान पुण्य का नेक काम भी किया। गंगा दशहरा पर दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, तुलसीघाट, राजेंद्र प्रसाद घाट सहित अन्य घाटों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। दूर-दूर से काशी पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दौरान आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम, संकट मोचन, दुर्गाकुंड सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया।
मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान कर दान पुण्य करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष मिलता है। उधर गंगा में स्नान करने वालों की भीड़ को देखते हुए घाटों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। गंगा दशहरा पर स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए बीच गंगा नाव पर जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं और लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील भी कर रहे हैं। मोक्षदायिनी के घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे हैं। गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ है। गंगा दशहरा पर रविवार को मिर्जापुर में हजारों की संख्या में गंगा घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नगर में नारघाट, कचहरीघाट, बाबाघाट सुंदरघाट, पक्काघाट सहित अन्य घाटों पर भोर से ही पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने गंगा स्नान कर विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर देवी- देवताओं का दर्शन-पूजन किया।
1 Comment
Хочу поделиться полезной информацией. Недавно наткнулся на сайт для цветоводов. Там очень много дельной информации.
Многих интересует правильный свет и температура. и про это есть отдельная подробная рубрика. Очень важные нюансы, о которых я не знал.
Ссылка ниже:
https://raregreen.ru/category/poliv-i-vlazhnost/
Загляните, не пожалеете.