सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज़ डेस्क महराजगंज..(एडिटर अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
बृजमनगंज/महाराजगंज(उत्तर प्रदेश) |
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक सिपाही का शव फंदे से लटकता मिलाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई | बृजमनगंज थाने में तैनात एक सिपाही की बीती रात अज्ञात कारणों से मौत हो गई। सुबह होते ही बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 25 वर्षीय सिपाही नंदलाल सिंह जो स्थानीय थाना के निकट किराए के मकान में रहते थे। रात में ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे पर आए थे। एक कमरे में दो सिपाही रहते थे। दूसरे सिपाही की रात में वह ड्यूटी थी। जब कि मृतक कांस्टेबल नंदलाल सिंह कमरे में अकेले थे।
बीती रात में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत का कारण अभी पता नहीं पता चल पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। फिलहाल सिपाही की मौत से थाने में मातम छाया हुआ है। लेकिन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।