146 दिव्यांगों को मिला सहायक उपकरण खिल उठे उनके चेहरे
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा धनेई में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जनपद के समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा धनेई में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग और जिला प्रसाशन की ओर से शनिवार को दिव्यांगो में सहायक उपकरण वितरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 146 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया गया | उपकरण मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दिव्यांगों को स्मार्टकेल, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर सहित आदि उपकरणों का वितरण किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि शासन की ओर से हर वर्ग के विकास के लिए तरह तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांगों को सहायक उपकरण,पेंशन के अलावा अन्य प्रकारकी सुविधाए मुहैया कराई जा रहा है। इस कार्यक्रम केविशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगों सरकार तमाम सुविधाएं दे रही है। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में 124 ट्राइसाइकिल, 17 स्मार्ट केन, 5 व्हील चेयर दिया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीसी त्रिपाठी, एआर कोआपरेटिव सविंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।