संगठन की एकता ही संगठन की शक्ति हैं: कैप्टन वीरेन्द्र सिंह
न्यूज़ डेस्क सिसवा…

सिसवा /महराजगंज |
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल कार्यकारिणी की एक बैठक आज नगर के अवंतिका मैरिज हाल में मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश गोविन्द राव की अध्यक्षता में हुई। ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन वीरेन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद रहें। संचालन मंडल महामंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर मंडल से आये अतिथियों का बैच लगा व शाल भेंटकर महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, महासचिव रवि प्रताप सिंह व गोरखपुर मण्डल मंत्री प्रताप नारायण जायसवाल ने सम्मानित करते हुए किया |
बैठक को सम्बोधित करते हुए कैप्टन वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन की एकता ही संगठन की शक्ति हैं, पत्रकार हितों का यह संगठन प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा हैं।
मंडल अध्यक्ष जेपी गोविन्द राव ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए ग्रापए दशकों से कार्य कर रहा हैं। जब भी पत्रकारों के हितों की बात आई हैं संगठन सबसे आगे रहा हैं।
मंडल उपाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और विश्वसनीयता सबसे अहम हैं। वही मंडल अध्यक्ष जेपी गोविन्द राव ने निचलौल तहसील अध्यक्ष अरुण वर्मा को उनके द्वारा की जा रही सराहनीय कार्यो के लिए बैच लगा किया सम्मानित |
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल कार्यकारिणी की एक बैठक आज नगर के अवंतिका मैरिज हाल में मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश गोविन्द राव की अध्यक्षता में हुई। ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन वीरेन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद रहें। संचालन मंडल महामंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर मंडल से आये अतिथियों का बैच लगा व शाल भेंटकर महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, महासचिव रवि प्रताप सिंह व गोरखपुर मण्डल मंत्री प्रताप नारायण जायसवाल ने सम्मानित करते हुए किया |

मंडल अध्यक्ष जेपी गोविन्द राव ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए ग्रापए दशकों से कार्य कर रहा हैं। जब भी पत्रकारों के हितों की बात आई हैं संगठन सबसे आगे रहा हैं।
मंडल उपाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और विश्वसनीयता सबसे अहम हैं। वही मंडल अध्यक्ष जेपी गोविन्द राव ने निचलौल तहसील अध्यक्ष अरुण वर्मा को उनके द्वारा की जा रही सराहनीय कार्यो के लिए बैच लगा किया सम्मानित |

इस दौरान प्रभुनाथ गुप्ता, अभिषेक शाही, पंकज भारद्वाज, संतोष जायसवाल, प्रेमप्रकाश, शिवदास सिंह, अमर सिंह, अजय सिंह, पुनीत मिश्र, संजय सिंह, अरुण वर्मा, आशुतोष रौनियार, अरुणेश गुप्ता, ओंकार कसेरा, बलराम मिश्र, दिनेश यादव, रवि प्रताप सिंह, डॉ अरुण सिंह, विमलेश नायक (हैप्पी) व अब्बास अली आदि मौजूद रहें।