महराजगंज सदर तहसील मे मनाया गया 61वां स्थापना दिवस
न्यूज़ डेस्क महाराजगंज ….(विमलेश नायक हैप्पी की रिपोर्ट)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
महराजगंज-उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को सदर तहसील मे 61वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान लेखपाल सुनील कुमार यादव, शिवम पाण्डेय ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। जिला कोषाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि लेखपाल संघ का यह पुनीत कार्य है। तहसील मुख्यालय पर हुई बैठक में संघ की मजबूती पर बल दिया गया सुनील कुमार यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे लेखपालो की समस्याएं तभी हल हो सकेंगी जब वह संगठित हों। जब तक संगठित नही होंगे तब तक आपकी बातों को कोई नहीं सुनेगा। लेखपाल शिवम पाण्डेय ने कहा कि चौदह नवबंर 1962 को स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना हुई हम सभी लेखपाल भाईयो की जिम्मेदारी है कि उनके द्वारा बताए गए रास्तो पर चल करके अपने संगठन को मजबूती प्रदान करे। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, ऋषिकेश शर्मा, मारुति नंदन निगम, दुर्गेश चौधरी सहित अन्य लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।