शासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की हुई चर्चा, संगठन व पार्टी की मजबूती पर बल
न्यूज़ डेस्क नौतनवा…(कलामुद्दीन की रिपोर्ट)
नौतनवा/महराजगंज |
दिन रविवार को चंद्रभान गिरी जूनियर हाई स्कूल असुरैना में भारतीय जनता पार्टी की नौतनवा पूर्वी मंडल कार्यशाला का बैठक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय रहे |
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन रविवार को नौतनवा तहसील के असुरैना स्थित चंद्रभान गिरी जूनियर हाई स्कूल में भारतीय जनता पार्टी की नौतनवा पूर्वी मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमे बतौर मुख्यातिथि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय रहे | अपने संबोधन में पाण्डेय ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार विकास कार्यो लेकर आगे बढ़ रही है | उन्होंने पार्टी व संगठन की मजबूती पर जोर दिया |
वही विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी नरेन्द्र खरवार, जिला कार्यालय प्रभारी राजू विश्वकर्मा, बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाबू नंदन शर्मा मंडल, महामंत्री ऋषिकेश यादव, राजू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष पवन राजभर, अवधेश सिंह, रामेश्वर चौधरी, रामबचन साहनी, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरिता चौहान,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश गौड़, शक्ति केंद्र संयोजक घनश्याम गिरि, गंगाराम दुबे, त्रिलोकी विश्वकर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता सहित सभी बूथ अध्यक्षगण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
Breaking News:
- दोगुना पैसा करने के चक्कर में गांव के लोग बने ठगी का शिकार
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील