DM ने DFO को पुरातत्व विभाग के गाइडलाइंस के अनुसार पर्यटकों व यात्री सुविधाओं के निर्माण हेतु दिया निर्देश
न्यूज डेस्क महराजगंज.. (एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने डी.एफ.ओ. पुष्प कुमार के. के साथ महराजगंज के कुसमहवा गेस्ट हाउस और रामग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुसमहवा गेस्ट हाउस में सुन्दरीकरण को देखा ओर जरूरी दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने डीएफओ के साथ कुसमहवा गेस्ट हाउस परिसर में यात्रियों के लिए कॉटिज, बेम्बू केफेटेरिया सहित अन्य प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। इसके उपरांत दोनों वरिष्ठ अधिकारी रामग्राम स्तूप स्थल पर गए। जिलाधिकारी ने रामग्राम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रस्तावित उत्खनन कार्यों के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं के विकास पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने डीएफओ को पुरातत्व विभाग के गाइडलाइंस को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटकों के लिए जरूरी यात्री सुविधाओं के निर्माण हेतु निर्देश दिया। डीएफओ पुष्प कुमार ने बताया कि कुसमहवा और रामग्राम में ईको-टूरिज्म के विकास हेतु यात्रियों के लिए बांस के कॉटेज व कैफेटेरिया, सोलर फेन्सिंग, गाड़ी पार्किंग, ध्यान केंद्र सहित विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 1.87 करोड़ का बजट प्राप्त हुआ और शीघ्र ही दोनों स्थलों पर निर्माणकार्य आरम्भ हो जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त सुविधाओं के उपलब्ध होने से जनपद में ईको टूरिज्म को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे। डीएफओ ने आगे बताया कि वन्य जीवों जैसे भालू बन्दर, लंगूर, साप, तीतर, तोता आदि को मनोरंजन हेतु प्रयोग में लाना गैर कानूनी है। इसलिए ऐसा न करें। वन्य जीवों को चारा देकर पालतू न बनाएं। वन्य जीवों को घायल अवस्था या अनाथ स्थिति में पाये जाने पर वन विभाग के निकटस्थ कार्यालय को तत्काल सूचित करें। वन्य जीवों के अवैध शिकार, व्यापार आदि में शामिल व्यक्तियों / संस्थाओं की सूचना वन विभाग एवं पुलिस विभाग के निकटस्थ कार्यालय को दें। वन्य जीवों के अवैध व्यापार एवं अवैध शिकार के सम्बन्ध में सूचना राष्ट्रीय हेल्प लाइन नम्बर 1800-11-9334 (टोल फ्री) पर दें। डीएफओ ने कहा उक्त निर्देशों का पालन कर आमजन वन्यजीवों के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, रेंजर पकड़ी एम. के. सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Breaking News:
- ठूठीबारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर RTI से उठे बड़े सवाल: निलंबन, मिड-डे मील और जांच रिपोर्ट पर शिक्षा विभाग से मांगी गई सफाई
- सरकारी ज़मीन पर बना अवैध ईदगाह जेसीबी से ढहा, प्रशासन की सख्ती के आगे नहीं टिक पाया कब्जा
- भिटौली मुठभेड़ में धर्मपुर लूटकांड का पर्दाफाश: दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
- संरक्षण में फल-फूल रही कबूतरबाजी? युवक से 70 हजार की ठगी, पासपोर्ट कब्जे में, पुलिस ने लौटाया खाली हाथ
- अपनी ही निगहबानी की बाट जोहता… नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र राजाबारी
- भारत नेपाल मैत्री हॉट बाजार की नीलामी अब लकी ड्रा से: CDO अनुराग जैन
- मैडम: कार्यवाही में भेदभाव क्यों…? एक जगह मुकदमा, दूसरी जगह केवल निलंबन!
- इंडो-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का एक्शन जारी, सैकड़ों अवैध कब्जे हटाए गए