मनोज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
न्यूज़ डेस्क महाराजगंज…(विमलेश नायक हैप्पी की रिपोर्ट)
महाराजगंज | प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की नई कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को हुआ। इसमें आशीष शुक्ला को अध्यक्ष, बृजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष व बृजेश पांडेय को महामंत्री चुना गया।
निवर्तमान अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, संरक्षक राहुल त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आशीष सोनी संयुक्त मंत्री, ओमकार शुक्ला को कोषाध्यक्ष, अंगद शर्मा संगठन मंत्री बनाया गया।

कार्यकारिणी में अभिषेक श्रीवास्तव, रमेश यादव, अशोक वर्मा, सुनील पांडेय व जियाउद्दीन अंसारी को शामिल किया गया। इस दौरान अमितेश त्रिपाठी, शत्रुंजय सिंह, अजय पाण्डेय, भानू तिवारी, अरुण राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
