नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने गृहमंत्री बालकृष्ण खाड को बुके देकर स्वागत किया
न्यूज़ डेस्क इंडो नेपाल बार्डर…
महाराजगंज/सोनौली |
43 वां विश्व पर्यटन दिवस पर महाराजगंज के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सरकार और नेपाल पर्यटन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया। सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा पर बेलहिया कस्बे में मंगलवार को नेपाल के रूपंदेही जिले के पर्यटन से जुड़े लोगों का भव्य स्वागत किया गया | विदेशी पर्यटकों का नेपाल के गृह मंत्री बालकृष्ण खाड ने भव्य स्वागत किया | वही लुंबिनी प्रांत के पर्यटन मंत्री दिल्ली चौधरी, रूपंदेही जिले के पर्यटन व्यवसायियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
बताते चले कि कोरोना काल के दौरान विदेशी पर्यटकों का नेपाल में प्रवेश रोक लगाया गया था। जिसके कारण नेपाल का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया था। विश्व पर्यटन दिवस पर भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर विदेशी नागरिक का नेपाली सीमा में पहला कदम रखते ही नेपाली नागरिकों ने टीका लगाकर फूल माला और ढाका टोपी पहनाकर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
सोनौली में नेपाली सीमा में स्थित पर्यटन कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पर्यटन दिवस पर बधाई दिया। गृहमंत्री कहा कि पर्यटक हमारा अतिथि है। नेपाल में पर्यटन के अनेको ऐसी जगहे है बस उसे पहचान की जरुरत है। पर्यटकों के आगमन से नेपाल की आर्थिक स्थित मजबूत होगी। नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने गृहमंत्री बालकृष्ण खाड को बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री ने गुड्डू खान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी रुपन्देही, नरेश केशी, श्रीचन्द गुप्ता, भीम बहादुर क्षेत्री, चन्द्र प्रकाश श्रेस्ठ, माधव ढुंगाना, रवि शर्मा, इमीग्रेशन प्रमुख क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।