छठ घाटों पर रंगाई पुताई के साथ बाजारों में बड़ी रौनक
न्यूज डेस्क नौतनवा….
नौतनवा/महराजगंज।
हिन्दू महिलाओं के महापर्व छठ पूजा को लेकर महराजगंज जनपद में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। आस्था के इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी अपना विशेष सहयोग देते नज़र आ रहे हैं। जिसका मिसाल है नौतनवा नगर पालिका जिसके चेयरमैन गुड्डू खान विगत 15 वर्षों से हिन्दू महिलाओं के इस पर्व पर साफ सफाई की व्यवस्था खुद देखते आ रहे है। वही महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाएं इसका विशेष ख्याल रखा जाता है।
छठ का पर्व मुख्य रूप से बिहार झारखंड एवं पूर्वांचल के कई जिलों सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें हिंदू समुदाय की बड़ी आस्था है, लेकिन दूसरे समुदाय के लोग भी इस पवित्र पर्व को लेकर अपनी आस्था रखते हैं. जिसमें महराजगंज जनपद के नौतनवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गुड्डू खान भी हैं. वह पिछले 15 सालों से हर वर्ष छठ पर्व की तैयारी में एक माह पहले से ही जुट जाते हैं और छठ घाटों पर बेदिया बनाने के साथ-साथ साफ सफाई रंग रोगन एवं सजावट व लाइटिंग कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के काम में जुटे रहते हैं.
गुड्डू खान का मानना है कि छठ माता की कृपा और आशीर्वाद से उन्होंने अपने जीवन में बड़ी सफलता पाई है. गुड्डू खान ने बताया कि उनके ऊपर छठी मैया की विशेष कृपा है और उनके ही आशीर्वाद से वह नगर पालिका के चेयरमैन बने हैं. उन्होंने जब भी कुछ भी छठी मैया से मांगा है वो जरूर पूरा हुआ है. गुड्डू खान का पूरा परिवार छठी मैया में बेहद आस्था रखता है और इस महाव्रत को सम्पन्न कराने में लोगों की हर संभव मदद करता है. आस्था का महापर्व छठ पूजा पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है. भारत नेपाल सीमा पर बसा महराजगंज जिले में भी छठ पूजा की तैयारी के रंग में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है. जिले के गांव से लेकर कस्बों तक छठ पूजा की धूम रहती है. लोग इसे धूमधाम के साथ मनाते हैं. कोरोना काल के बाद पहली बार श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूजा की अनुमति मिली है, जिससे लोगों में भारी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है. यहां पर छठ पूजा के प्रति आस्था देशी ही नहीं बल्कि नेपाली समुदाय के साथ अन्य धर्म से जुड़े हुए लोगों में दिखाई देती हैं. लोग इसे पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाते हैं.
छठ घाटों पर रंगाई पुताई के साथ बाजारों में बड़ी रौनक
एक तरफ बाजारों में छठ पूजन से जुड़ी सामग्रियां पटनी शुरू हो गई हैं. वहीं, दूसरी तरफ घाटों पर भी रौनक बढ़ने लगी है. श्रद्धालु एक तरफ जहां अपनी पूजा बेदियो की रंगाई पुताई में जुटे हुए हैं. प्रशासन की तरफ से छठ घाटों पर रंगाई पुताई के साथ सजावट व लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी की जा रही है. जिले के सभी छठ घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं बैठने की बेहतर व्यवस्था में जुटी हुई है.
6 Comments
Завърши визията си с обувки и аксесоари към избрания дамски комплект
дамски комплекти с намаление http://komplekti-za-jheni.com/ .
Дамски блузи с мека текстура и изискано усещане
стилни дамски блузи https://bluzi-damski.com/ .
Комплексная уборка помещений с гарантией результата
заказать клининг в москве https://www.kliningovaya-kompaniya0.ru .
Доступная аренда яхты в Сочи — отдых, который вы заслужили
яхты в сочи http://www.arenda-yahty-sochi23.ru .
Kategorilere göre düzenlenmiş full hd film listeleriyle kolay seçim
hdfilimizle hdfilimizle .
Легальная доставка алкоголя от лицензированных продавцов
срочная доставка алкоголя москва купить алкоголь с доставкой москва .