सड़क निर्माण में अनियमितता, मानक विहीन निर्माण व बारिश से जिले की सैकड़ो सड़कें हो गई है क्षतिग्रस्त
न्यूज़ डेस्क महराजगंज….(एडिटर अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
सड़क निर्माण में अनियमितता, मानक विहीन निर्माण व बारिश से जिले की सैकड़ो सड़कें क्षतिग्रस्त गई हैं। वही तमाम सड़कों में तो बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को जान जोखिम में डाल सफ़र करना पड़ता है और आने-जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए 15 नवंबर तक की तिथि तय की है। धनराशि भी आवंटित कर दी है, लेकिन अब तक गड्ढा मुक्त सड़क का अभियान तक नहीं शुरू किया जा सका है | जनपद में 6.94 लाख से 698 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। लेकिन 15 दिन में काम पूरा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। काम पूरा कराने के लिए दिन रात एक करना होगा या इसकी तिथि बढ़ानी पड़ सकती है।
इस बार मानसून के जाते-जाते खूब बारिश हुई।सड़क निर्माण में अनियमितता, मानक विहीन निर्माण व बारिश से जिले की सैकड़ो सड़कें क्षतिग्रस्त गई हैं। उसमें बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने टूटी सड़कों को दुरूस्त कराने के लिए सड़कों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का प्रस्ताव भेजा। शासन ने इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कुल 694.44 लाख रुपये जारी किया है। इससे कुल 698 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है, लेकिन अभी तक काम शुरू ही नहीं हो सका है, जिससे 15 नवंबर तक काम पूरा होने की संभावना नहीं के बराबर है। कुछ टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
तो क्या इन सड़कों के भी बहुरेंगे दिन…
प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी सड़को को 15 नवम्बर तक गड्ढा मुक्त करने का फ़रमान जारी किया है | निचलौल ब्लाक के नौनिया से बोदना वाया सुकरहर, नौनिया से तुरकहिया वाया लक्ष्मीपुर खुर्द के सैकड़ो ग्रामीणों को ऐसी आस जगी है कि प्रदेश सरकार के फरमान के बाद उनके गांव से लगी महत्वपूर्ण सड़को का भी कायाकल्प हो सकेगा | ग्रामीण बनवारी यादव, गोपाल नायक, सचिन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र द्विवेदी, राहुल, गौतम, प्रमोद, विनोद, रामशरण गुप्ता, सीताराम, जयप्रकाश, अरविन्द, कैलाश प्रजापति, सुकई सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने सरकार व् विभाग से इन सड़को के भी कायाकल्प करने की मांग की है |
इन सड़कों की हालत बद से बदतर हुई
धनेवा मोड़ चौराहा से चौक मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क जगह-जगह टूट गई है। सड़क पर इतना बड़ा होल हो गया है कि रात में निकलने पर लोग वहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से फरियाद की गई। लेकिन अब तक नहीं बनाया गया है। इसी सड़क से ठूठीबारी, सिसवा, सिन्दुरिया सहित तकरीबन सैकड़ों गांव के लोग चिउरहा नहर से होते हुए फरेंदा रोड पर पहुंचते हैं। भगवानपुर संवाद के अनुसार नेपाल के पहाड़ से निकला बघेला नाले के बाढ़ ने परसामलिक क्षेत्र की सड़कों को तोड़ दिया है। गिट्टियां जगह-जगह उखड़कर बिखर चुकी हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से बेलभार, मनिकौरा, परसा, भटोलिया, गंगापुर, गंगवलिया, करौता, चुडिहारी, मनिकापुर, बेलहिया, चकदह, पेडरी, परसा भटोलिया सम्पर्क मार्ग जगह जगह टूट गया है। इस बावत सचिन कुमार अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी का कहना है कि बारिश में टूटी सड़कों को चिह्नित करा लिया गया है। बारिश के कारण काम कुछ प्रभावित हुआ है। सड़कों को गड्डामुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कराया जाएगा। समय से काम पूरा करा लिया जाएगा।
7 Comments
Удобни и стилни дамски комплекти за свободното време и почивните дни
дамски комплекти http://www.komplekti-za-jheni.com/ .
Луксозни дамски блузи за специални поводи и празнични дни
елегантни дамски блузи с къс ръкав bluzi-damski.com .
Комплексная уборка помещений с гарантией результата
сайт клининга http://kliningovaya-kompaniya0.ru/ .
Где в Сочи взять яхту в аренду с максимальным комфортом
яхты в сочи аренда https://arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Цены на отдых в Гаграх 2025: актуальные предложения и советы
снять жилье в гаграх снять жилье в гаграх .
En çok beğenilen romantik sahneleriyle dikkat çeken full hd film yapımları
4k film ize https://www.filmizlehd.co/ .
Лучшие напитки с доставкой: от вин до коллекционного виски
доставка алкоголя доставка алкоголя москва .