घायल महिला कि शिकायत पर चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(एडिटर अरुण वर्मा )
महराजगंज/उत्तर प्रदेश I
महराजगंज जनपद के पकड़ी रेंज कार्यालय परिसर में कटहल तोड़ने से मना करने पर कुछ लोगों ने डीएफओ के वाहन चालक की पत्नी पर हमला बोल दिया। ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। वनकर्मी की पत्नी के शरीर में कई अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी नौनिया गांव का है। आरोपित का पकड़ी चौराहे पर चाय की दुकान है। डीएफओ का वाहन चालक सोनू पकड़ी वन विभाग के गेस्ट हाउस में बने सरकारी आवास में पत्नी अनीता राय व बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार को सायं पांच बजे रेंज परिसर में कुछ बाहरी लोग घुस कर पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे। यह देख डीएफओ के चालक की पत्नी अनीता राय ने कटहल तोड़ने से मना किया। इससे आरोपित आग बबूला हो गए। परिवार के साथ गोलबंद होकर वन कर्मी की पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट के प्रहार से अनीता के आंख के समीप सिर पर गहरा जख्म बन गया। खून तेजी से बहने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर वन कर्मी सोनू मौके पर पहुंचा। घायल पत्नी को लेकर इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की जानकारी मिलने पर रेंजर मोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार रॉय ने बताया कि घायल महिला अनीता राय की तहरीर पर आरोपित अजय प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति व दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल