संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से एक असलहा व चाकू भी किया बरामद
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, महाराजगंज (निशा चौधरी)
ठूठीबारी/बरगदवा। महराजगंज जनपद के ठूठीबारी व बरगदवा पुलिस की संयुक्त टीम को दिन शुक्रवार को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब वे अवैध पशु तस्करी की रोकथाम के लिए सीमावर्ती थाना क्षेत्र के सिहाभार जंगल की तरफ अभियान क्रम में गए हुए थे। संयुक्त टीम को 06 राशि गोवंशीय पशु, एक अदद अवैध तमंचा ( 315 बोर) व एक अदद चाकू के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह व नेतृत्व में थाना बरगदवा व थानाध्यक्ष ठूठीबारी नीरज राय के संयुक्त टीम द्वारा अवैध पशु तस्कर रोकथाम अभियान के तहत दिनांक 05.04.2024 को समय 03.00 बजे भोर ग्राम सिहाभार के पास 06 राशि गोवंशीय पशु, एक अदद अवैध तमंचा ( 315 बोर) व एक अदद चाकू बरामद किया गया। वही पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग घुमंतू एवं आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर जंगल में बांध देते है तथा उचित समय पर सही स्थान पर ले जाकर बिहार में वध हेतु बेच देते है तथा रात्रि में अपने इस अवैध काम मे अपनी सुरक्षा तथा डराने धमकाने हेतु अपने साथ अवैध असलहा रखते है। आरोपी शेख खुर्शीद पुत्र शेख मजरुल हक निवासी भेडिहारी थाना पुरुषोत्तमपुर जिला बेतिया (पश्चिम चंपारण) बिहार, शेख आलमगीर पुत्र शेख भुअर निवासी भेडिहारी थाना पुरुषोत्तमपुर जनपद बेतिया (पश्चिम चंपारण) बिहार व छोटू गुप्ता पुत्र छोटेलाल निवासी आलमबाग ननरिया नजदीक बालाजी मंदिर थाना कृष्णा नगर लखनऊ 30 प्र0 को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/2024 अन्तर्गत धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा 3/25, 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में SO स्वतंत्र कुमार सिंह (बरगदवा), SO नीरज राय (थाना ठूठीबारी), हे0का0 राजेश यादव, का0 संदीप मौर्या, का0 सुनील कुमार, का0 पवन कुमार, का0 मनोहर यादव, का0 प्रमोद यादव रहे।