सुसाइड से पहले वीडियो में लगाई सरकार से न्याय की गुहार
यूपी के भदोही जिले में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर जान दे दी। उसने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया जिसमें वह सरकार और प्रशासन से अपने ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाता दिख रहा है। वीडियो में वह ढेर सारे टेबलेट भी खाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
घटना भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के बभनौटी की है। यहां 28 वर्षीय संजीव का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में संजीव ने बताया कि वह परिवार के कारण इस घातक कदम उठा रहा है और न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस की कार्रवाई और हिरासत
मृतक संजीव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी भदोही, तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
घटना का विवरण और पुलिस का बयान
एडिशनल एसपी तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना औराई के बभनौटी में सूचना मिली कि संजीव कुमार दुबे ने फांसी लगा ली है। उसे परिजनों ने भदोही स्थित राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव के ससुराल वालों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।