नशीला दूध पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप
लखनऊ, गोमतीनगर – राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके की एक युवती ने एक कथावाचक पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि कथावाचक ने उसे नशीला दूध पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। कथावाचक ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
युवती का आरोप है कि कथावाचक शास्त्री कई लड़कियों की इज्जत लूट चुका है। पीड़िता ने मैनपुरी एसपी से शिकायत की है और कथावाचक व उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि घिरोर थानाक्षेत्र के नगला भागीरथ निवासी कथावाचक भोले शास्त्री से उसकी बातचीत मोबाइल पर शुरू हुई थी। कथावाचक ने पत्नी के साथ विवाद की बात कहकर तलाक देने की बात कही और एक दिन उसे लखनऊ से मैनपुरी बुला लिया। वहां उसे नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर रेप किया।
युवती का आरोप है कि कथावाचक ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए और वायरल करने की धमकी दी।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कथावाचक भोले शास्त्री, उसके भाई छोटे, शिवा और बलजीत के खिलाफ धारा 376, 120बी, 328, 493, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
6 Comments
Комбинирай дамски блузи с поли, панталони и дънки с лекота
елегантни дамски блузи с къс ръкав http://bluzi-damski.com/ .
Высокоточный клининг с использованием современной техники
клининговая компания москва https://www.kliningovaya-kompaniya0.ru .
Сочи с другого ракурса: аренда яхты как способ открыть город заново
яхта в сочи http://arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Гагры летом: живописный отдых на побережье Абхазии
гагры отдых https://www.otdyh-gagry.ru/ .
Ücretsiz olarak erişebileceğiniz yüksek kaliteli full hd film içerikleri
hd film ızle https://filmizlehd.co/ .
Доставка алкоголя для корпоративных мероприятий, вечеринок и встреч
доставка алкоголя отрадное москва доставка алкоголя москва 24 7 .