मारपीट में दूल्हे के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित मढ़करीमपुर गांव में सोमवार को घुड़चढ़ी और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें दूल्हे के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमृत नामक व्यक्ति की घुड़चढ़ी गांव में निकाली जा रही थी। इस दौरान गांव के एक समुदाय के लोगों ने घुड़चढ़ी निकालने और घोड़ी पर बैठकर डीजे बजाने का विरोध किया। विरोध के कारण दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ खतौली रामाशीष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित दूल्हे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि मढ़करीमपुर गांव में एक समुदाय द्वारा घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी और डीजे पर जातिसूचक गाने बजाए जा रहे थे, जिस पर दूसरी जाति के लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद हैं और शादी का कार्यक्रम अपनी परंपरा के अनुसार सुचारू रूप से जारी है।
7 Comments
Дамски комплекти от две части за безупречна визия с минимално усилие
дамски сетове https://komplekti-za-jheni.com/ .
Елегантни дамски блузи, които подчертават индивидуалността и вкуса
елегантни дамски блузи с къс ръкав https://www.bluzi-damski.com .
Клининг детских садов и школ с использованием гипоаллергенных средств
клининг москва клининг москва .
Сочетание природы и роскоши: аренда яхты с панорамными видами
снять яхту в сочи http://www.arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Гагры — лучшее место для неспешного отдыха на юге Абхазии
гагра отдых http://www.otdyh-gagry.ru/ .
Hızlı yükleme ve donmayan sistemle full hd film izleme keyfi
full hd film izle 4k http://filmizlehd.co .
Почему доставка алкоголя становится популярнее традиционных покупок
купить алкоголь ночью доставка алкоголя в москве .