दो बाइक की आप सा ज़ोरदार भिडंत हुआ हादसा, मचा कोहराम
न्यूज़ डेस्क परतावल/महराजगंज |
परतावल |
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत ग्राम बरगदवा में दिपावली की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे दो बाइक सवार की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई | जिसमे चार युवकों की मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल निवासी अजीत (15) पुत्र राजकुमार, सन्नी यादव (15) पुत्र उमाशंकर यादव, सुंदरम (19) पुत्र दयाशंकर सोमवार की रात एक बाइक पर सवार गोरखपुर के भटहट से अपने घर के लिए वापस आ रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार निवासी दो युवक आनन्द (26) पुत्र विजय बहादुर व अन्नू गौड़ (25) सदानंद एक बाइक पर सवार होकर पनियरा से अपने घर समदार लौट रहे थे।
भटहट-बभनौली मार्ग पर बरगदवा चौराहे के पास स्थित मंदिर के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की तेज टक्कर हो गई। घटना में समदार निवासी दोनों युवक आनन्द व अन्नू और नटवा निवासी अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने श्यामदेउरवां पुलिस को हादसे की सूचना दी। एम्बुलेंस से घायल दो युवको को मेडिकल कालेज भिजवाया गया, जिसमें सन्नी की भी मौत रास्ते में हो गई।
पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्यामदेउरवां के प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हो गई। एक घायल का इलाज कराकर घर भेज दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7 Comments
Бъдете различна всеки ден с модерните дамски комплекти в нашия каталог
дамски комплекти на промоция komplekti-za-jheni.com .
Раздвижи гардероба си с нова колекция дамски блузи
официални дамски блузи http://www.bluzi-damski.com .
Услуги профессиональной уборки после ремонта и строительства
заказать клининг https://kliningovaya-kompaniya0.ru .
Доступная аренда яхты в Сочи — отдых, который вы заслужили
яхта сочи аренда http://www.arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Доступный и красивый отдых в Гаграх без виз и сложностей
гагры отдых цены http://otdyh-gagry.ru/ .
En iyi film deneyimi için sadece full hd film izleyin
online film izle 4k https://filmizlehd.co/ .
Как заказать алкоголь с доставкой и не ошибиться с выбором
доставка алкоголя круглосуточно недорого доставка алкоголя на дом москва .