भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा अध्यक्ष ने सरकार को घेरा
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि इस सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को ‘नकल माफिया’ के हवाले कर दिया है। यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शिता से करने की क्षमता नहीं रखती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में सराबोर है। भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 वर्ष के कार्यकाल में पूरे तंत्र को खोखला कर दिया है। यह सरकार छात्रों और युवाओं के साथ-साथ देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। छात्रों की मेहनत पर पानी फेर रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
कर्जदारों ने आत्महत्या कर ली…
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से झूठ और लूट पर चल रही है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर के बाद शाहजहांपुर के तिलहर में भी कर्जदारों ने आत्महत्या कर ली है। बरेली में जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गईं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से बेलगाम हैं। कानून-व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है।
प्रदेश में हालात शर्मनाक हैं…
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात शर्मनाक हैं। लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद जिस तरह प्रदेश के कन्नौज, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में प्रशासनिक विफलता की वजह से हत्या और फसाद हुआ है, वो निंदनीय है। दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की जनता क्यों पिसे? पराजय से जन्मा ये प्रतिशोध सामाजिक आक्रोश को ही जन्म देगा। इससे किसी का भला होने वाला नहीं है।
1 Comment
¡Hola, buscadores de fortuna !
Casino sin licencia con ruleta sin verificaciГіn – http://casinossinlicenciaespana.es/ casinos online sin licencia
¡Que experimentes éxitos destacados !