बॉर्डर न्यूज़ लाइव, हरदोई/उत्तर प्रदेश
हरदोई – उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांत से काट दी। यह घटना शाहाबाद क्षेत्र की है, जहां पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पारिवारिक विवाद के चलते नाक काटने की घटना शाहाबाद क्षेत्र की महिला, जो लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी, ने अपने पति पर यह गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब वह मझिला क्षेत्र के टुमुर्की गांव के मजार परिसर में अपनी बेटी के साथ सो रही थी, तब उसके पति ने हमला किया और उसकी नाक दांत से काट दी।
महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत इस घटना के बाद महिला ने शाहाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। महिला का इलाज शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।
पारिवारिक विवाद का मामला प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस इस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।