पीलीभीत बाईपास फायरिंग मामला
बरेली के पीलीभीत बाईपास पर 22 जून को हुई फायरिंग के मामले में शुक्रवार को प्रशासन ने फिर से बुलडोजर की कार्रवाई की। इस बार निशाने पर दूसरे गुट की संपत्तियां रहीं। मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय के डोहरा रोड पर बने आलीशान सांवरिया रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया गया।
राजीव राना और चांद मियां की संपत्तियों पर भी कार्रवाई
उधर, राजीव राना के दूसरे सिटी स्टार होटल और उसके साझीदार चांद मियां के सीके वैली होटल को सील कर दिया गया। राजीव राना, उसके दो बेटों और दो भाइयों समेत छह लोगों को जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को राजीव राना का घर, दफ्तर और सिटी स्टार होटल को अवैध बताते हुए बीडीए की टीम ने ढहा दिया था। शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई दोबारा शुरू हुई।
बीडीए की टीम की कार्रवाई
बीडीए वीसी और सीओ तृतीय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और पीएसी की टीम संजयनगर रोड स्थित दूसरे सिटी स्टार होटल और मुंशीनगर स्थित सीके वैली होटल पहुंची। दोनों भवनों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम डोहरा रोड पर स्थित सांवरिया रिसॉर्ट पहुंची, जहां पोकलेन मशीन और बुलडोजर पहले से मंगा लिए गए थे। आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट का 70 फीसदी हिस्सा ढहा दिया गया, जबकि कुछ हिस्से को मंदिर होने की वजह से छोड़ दिया गया।
आदित्य उपाध्याय की मां का विरोध
मौके पर आई आदित्य उपाध्याय की मां रिटायर्ड इंस्पेक्टर मीरा शर्मा ने इस निर्माण को वैध बताते हुए हंगामा किया। बीडीए के अधिकारियों ने तर्क दिया कि कृषि भूमि पर व्यावसायिक भवन का निर्माण किया गया है, जो नियमानुसार गलत है। मीरा शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यह रिसॉर्ट उनके नाम पर है और उन्हें सामान भी नहीं निकालने दिया गया। जब मीरा ने हंगामा किया तो पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठा दिया, जिस पर उन्होंने चलती गाड़ी से कूदने का प्रयास किया।
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि शुक्रवार को राजीव राना और चांद मियां के दो होटलों को सील करने और आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। अवैध तरीके से बनाए गए भवनों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दूसरे गुट के प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना, उसके दो बेटों और दो भाइयों समेत छह लोगों को जेल भेज दिया है। राना के बेटों और भाइयों को रात में ही अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया था।
7 Comments
Лесна промяна на визията с универсални дамски комплекти
дамски комплекти с намаление https://www.komplekti-za-jheni.com .
Инвестирай в качество с дълготрайни и стилни дамски блузи
модерни дамски блузи с къс ръкав http://www.bluzi-damski.com .
Клининговые услуги для кафе, ресторанов и торговых залов
услуги клининга в москве цены на услуги http://www.kliningovaya-kompaniya0.ru .
Аренда яхты в Сочи для отдыха с детьми: безопасно и интересно
яхта аренда сочи https://www.arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Приятные цены и тёплое море: отдых в Гаграх становится всё популярнее
отдых в гаграх цены https://www.otdyh-gagry.ru .
En yeni full hd film içerikleriyle eğlencenin merkezine yolculuk
film izle film izle .
Закажите доставку алкоголя онлайн и получите напитки в течение часа
москва ночная доставка алкоголя заказать алкоголь 24 .