कंपनी संचालकों पर केस दर्ज, पीड़ितों का आरोप – लाखों की गाढ़ी कमाई डूब गई, पुलिस जांच में जुटी
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, उन्नाव/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में एक चिटफंड कंपनी ‘अरबाज इंटरप्राइजेज’ द्वारा सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। इस कंपनी ने लोगों को 15 दिन में पैसे डबल करने का झांसा दिया, जिसमें सैकड़ों लोग फंस गए। कंपनी के संचालकों ने पहले कुछ लोगों को पैसे लौटाए, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ गया, और उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई, रिश्तेदारों और दोस्तों की जमा पूंजी भी कंपनी में लगा दी।
कंपनी के संचालक अयान, काशान, आमिर, और अदनान ने जब लोगों का विश्वास जीत लिया, तो करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। लोगों ने कई महीनों तक कंपनी के ऑफिस के चक्कर लगाए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गुस्साए लोगों ने संचालक के घर जाकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लोगों को शांत कराया।
ठगी का शिकार हुए पीड़ितों में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने गहने तक गिरवी रखकर पैसे लगाए थे। अब वे भारी कर्ज में डूब गई हैं और अपनी गाढ़ी कमाई के साथ-साथ रिश्तेदारों और दोस्तों का पैसा भी गंवा बैठी हैं। पुलिस ने अयान और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
6 Comments
Новата колекция дамски комплекти съчетава стил, комфорт и женственост
дамски комплекти с намаление дамски комплекти с намаление .
Клининг квартир, домов и офисов — профессионально и без лишней суеты
клининг компании в москве клининг компании в москве .
Аренда яхты — идеальный способ отметить день рождения на воде
яхта аренда сочи https://www.arenda-yahty-sochi23.ru .
Цены на отдых в Гаграх 2025: актуальные предложения и советы
отдых в гаграх 2024 отдых в гаграх 2024 .
Gün boyu keyifli vakit geçirmek isteyenler için full hd film önerileri
full hd film izle 4k https://filmizlehd.co/ .
Сервис доставки алкоголя, который работает круглосуточно и без выходных
алкоголь на дом 24 часа москва доставка алкоголя москва алкоторг .