जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रैली
पुलिस अधीक्षक ने संबोधित कर किया सभी को जागरूक
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(विमलेश नायक हैप्पी की रिपोर्ट )
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
सड़क सुरक्षा माह जनवरी- फरवरी का शुभारम्भ जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ कर हरी झण्डी दिखाकर वाहन को एआरटीओ कार्यालय से रवाना किया। जिसमे सभी आगन्तुको को जिलाधिकारी द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाया गया | वही पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा यातायात नियमों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई |
दिन बृहस्पति सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा माह जनवरी- फरवरी का शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। एआरटीओ कार्यालय पर जागरूकता रैली को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वही जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाया गया | जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने सभी आगंतुक लोगो को सडक सुरक्षा व यातायात नियमो के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई | बताते चले कि 5 जनवरी से 4 फ़रवरी तक सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया गया है |
जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि ….
• दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे- व पहनायेंगे।
*• चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें।
• लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे।
• तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे ।
• गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे।
• शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे।
• सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊगा।
हवा के झोंके से बुझी मोमबत्ती तो दोबारा जल जायेगी, पर सड़क पर जरा सी लापरवाही में गयी जान वापस नहीं आयेगी।