मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे महराजगंज में 744.35 करोड़ की 629 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, महराजगंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 5 अप्रैल को महराजगंज जनपद के दौरे पर पहुंचे। उनका आगमन रोहिन बैराज स्थित हेलीपैड पर सुबह 10:10 बजे होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को कुल 744.35 करोड़ रुपए की 629 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
इसमें से 348.34 करोड़ की 247 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 396.01 करोड़ की 382 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की सबसे उल्लेखनीय परियोजना रोहिन बैराज होगी, जो क्षेत्र की सिंचाई और जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में प्रांतीय निर्माण खंड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, सीएसडीएस और यूपी प्रोजेक्ट बस्ती की अनेक योजनाएं शामिल है। 96.72 करोड़ की 12 परियोजनाएं प्रांतीय निर्माण खंड से जुड़ी रहीं, जबकि सीएसडीएस की 32.86 करोड़ की योजना और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 34.14 करोड़ के चार कार्यों का भी लोकार्पण होना है।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का प्रस्थान समय 11:20 बजे निर्धारित किया गया था।