एक की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज में चल रहा है इलाज
बॉर्डर न्यूज़ लाइव (महाराजगंज)
निचलौल/महाराजगंज। थाना क्षेत्र के करमहिया गांव में एक शख्स के घर जन्मदिन में आये मेहमानों पर कुछ मनबढ़ों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया । जिस दौरान अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गई। वही हमला बोलने के बाद सभी आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। जबकि लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक करमहिया गांव निवासी रिंकी के बेटे का रविवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस दौरान रिंकी के सगे संबंधी और मेहमान भी आये हुए थे। इसी बीच कुछ मनबढ़ गोलबंद होकर बाइक से घर आ पहुंचे। अभी वह लोग कुछ समझने का प्रयास करते, कि मनबढ़ों ने अचानक जमुई कला गांव निवासी शैलेश के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। जिस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। वही मनबढ़ों के हमले में शैलेश घायल होकर जमीन पर गिर तड़पने लगे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति का इलाज परिजनों की ओर से कराया जा रहा है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।