चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक और पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी जी का बड़हलगंज में भव्य स्वागत किया गया। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री/जिलाध्यक्ष – गोरखपुर तारकेश्वर शाही के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने उनसे मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर धन्यवाद व कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्हें बुके देकर सम्मानित भी किया गया।
योगी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर शिक्षकों की खुशी
प्रतिनिधिमंडल में बड़हलगंज ब्लाक अध्यक्ष हरिलाल निषाद, ब्लाक मंत्री चन्द्रशेखर पाण्डेय और विपिन शाही सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। 25 जून को योगी सरकार के मंत्री परिषद ने कैबिनेट बैठक में केंद्रीय मेमोरेंडम 03.03.2023 के अनुरूप उत्तर प्रदेश 22.03.2005 के पूर्व विज्ञापन द्वारा चयनित कार्मिकों के लिए विकल्प के आधार पर पुरानी पेंशन का दरवाजा खोलने का ऐतिहासिक फैसला लिया। इस फैसले के लिए शिक्षकों ने योगी सरकार को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
विधायक राजेश त्रिपाठी और एम.एल.सी. देवेन्द्र प्रताप सिंह का योगदान
शिक्षकों ने बताया कि उनके बुढ़ापे की लाठी को वापस दिलाने में विधायक राजेश त्रिपाठी जी और एम.एल.सी. देवेन्द्र प्रताप सिंह जी का अतुलनीय योगदान है। इस स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों ने भावुक होकर योगी सरकार और इन नेताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया।