भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा का दे रही है संकेत: विधायक वीरेंद्र चौधरी
न्यूज़ डेस्क महराजगंज..(एडिटर अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
पुरे देश में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिन सोमवार की सुबह महराजगंज जनपद की सरहद में प्रवेश की जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी का फूल माला पहना जोरदार स्वागत किया | इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए ढोल-नगाडे भी बजाये। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा का संकेत दे रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा जैसे आज फरेन्दा के हर्दीडाली से शुरू हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ता व आम जनता ने कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी का फूल माला पहनाकर,ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा फरेंदा के हर्दीडाली से शुरू होकर गनेशपुर, विष्णु मंदिर चौराहा, अम्बेडकर तिराहा, फरेंदा कस्बा , कम्हरिया खुर्द, बड़हरा देवी चरण, गोपलापुर होते हुए पिपरा चौराहे पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया | इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद सिंह, त्रिभुवन मिश्र, झिनकू चौधरी,बब्लू चौधरी, रामप्यारे आजाद, अशोक चौरसिया, डॉ अजय चौधरी, रविन्द्र श्रीवास्तव, विजय सिंह, स्टेन्ली खान,प्रभाकर उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा पैदा करेगी और देश में परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आम अवाम का मिल रहा सहयोग और उत्साह यह बता रहा है कि अब देश और प्रदेश मे परिवर्तन तय है। क्योंकि जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई, भ्रस्टाचार, तानाशाही चरम पर है। जनता भी इस सरकार में बैठे तानाशाहों से भयभीत है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मेरे द्वारा भी भारत जोड़ो यात्रा कुशीनगर, देवरिया,बलिया, मऊ, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती और सिद्धार्थनगर होते हुए आज महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा में पहुंची है। जिसका समापन संतकबीरनगर जिले के मगहर में होगा। उसके बाद हम लोग पुनः राहुल गांधी जी के यात्रा में शामिल हो जायेगें।