घरों में दुबके लोग, कामकाज हो रहा प्रभावित
न्यूज़ डेस्क महराजगंज….(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
दिन प्रतिदिन ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण करता जा रहा है | महराजगंज जनपद में शनिवार का दिन सबसे सर्द रहा जिसने 10 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया | कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने अपने घरो में दुबकने को विवश हो गए है वही इस कड़ाके की ठंड से लोगों का कामकाज प्रभावित होता दिख रहा है |
बीते दस साल के ठंड का रिकॉर्ड शनिवार को टूट गया। अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को सबसे अधिक ठंड महसूस हुई। पछुआ हवा से गलन बढ़ गई। टेंपो में यात्रा करने वाले लोग कंबल ओढ़कर बैठे दिखे। ठंड को देखते हुए शहर प्रमुख स्थानों पर अलाव के इंतजाम हैं। उधर, गलन के वजह से जरूरत होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी 2023 को पिछले 10 साल के ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके पहले वर्ष 2013 में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को सबसे ठंड दिन रहा। पार गिरने के कारण ठंड बढ़ने पर लोग दिनभर अलाव के सहारे बैठे रहे। काम काजी लोगों की समस्या बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। सुबह को पुरवा एवं दोपहर बाद से पछुआ हवा चलेगी। आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 एवं अधिकतम 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल