महराजगंज पुलिस ने किया 12 वर्षीय रोहन की मौत का खुलासा
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(बॉर्डर न्यूज़ लाइव)
महराजगंज पुलिस ने रोहन हत्याकांड का खुलासा कर दिया । महराजगंज पुलिस की जांच में जो मामला सामने आया वह बड़े हैरत वाली है रोहन की हत्या में उसके अजीज का हाथ था जिसका पुलिस ने दिन सोमवार को खुलासा कर दिया ।ऐसे किया महराजगंज पुलिस रोहन हत्याकांड का खुलासा
महराजगंज जिले में घुघली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन की मौत की वजह मजाक में दोस्त कंकड़ मारना थी। कंकड़ लगने से खफा दोस्त ने रोहन को ऐसा धक्का दिया कि वह पोखरे में जा गिरा और डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी किशोर को बाल सुधारगृह भेज दिया है। आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में सभी डीजे देखने गए थे। रोहन भी साथ था। उसने मजाक में मेरे सिर पर कंकड़ मार दिया। हम दोनों वहीं पर करीब 10 मिनट रहे। इसके बाद रोहन को पोखरे पर लेकर आया। यहां उससे कंकड़ मारने का कारण पूछा। उसने कहा कि बस ऐसे ही मार दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। इस बीच मैंने रोहन को धक्का दे दिया। वह सीधे पोखरे में जा गिरा। मैंने रोहन को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद इतना डर गया कि सीधे घर पहुंचा और कपड़े बदलकर सो गया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव की एक महिला दोनों को पोखरे पर जाते देखी थी। इससे आरोपी पर शक गहरा गया था। रविवार सुबह आठ बजे घर से उसे पकड़ा गया और पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।
जान लेते है क्या है पूरा मामला …
घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में गुरुवार की देर शाम डीजे का कार्यक्रम हुआ था। इसे देखने घर से निकले 12 वर्षीय रोहन भी निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार को गांव के दक्षिण- पश्चिम सीवान में स्थित पोखरी में उसका शव मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम में हेड इंजरी की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृत बालक रोहन के पिता सत्तन भारती की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इसी दौरान छानबीन में सुराग लगा कि उसे आरोपी बाल अपचारी पोखरे की ओर ले गया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने घटना कबूल कर लिया।