सुलह समझौते के बाद सुलझाया गया मामला
न्यूज डेस्क नौतनवा…(कलामुद्दीन की रिपोर्ट)
नौतनवा/महराजगंज।
महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें दूल्हा बारातियों के साथ शादी में नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। मामला भारत नेपाल की सीमा से लगा परसामलिक थाना क्षेत्र का जिसमे शादी के दिन ही दुल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। जिसके कारण बारात जाने वाले बारातियों को निराशा हाथ लगी। वही जब इसकी जानकारी दुल्हन के घर वालों को हुई तो वहां मायूसी छा गई। दुल्हन के परिजन दूल्हे के घर पहुंचे। शादी की तैयारी में लड़की पक्ष के सभी खर्च के भुगतान के लिए दूल्हा के परिजनों ने समझौता किया। इस घटना की क्षेत्र में चर्चा है। परसामलिक थाना क्षेत्र की युवती की शादी नौतनवा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। बुधवार को बारात आनी थी। लड़की के घर को सजाया जा चुका था। सभी तैयारी पूरी हो गई थी। बुधवार की देर शाम तक बारात आने की हलचल नहीं मिली तो चिंतित दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के घरवालों से सम्पर्क किया। इस दौरान पता चला कि दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है। इस वजह से बारात नहीं जा पाई। वर पक्ष के रिश्तेदार भी बारात जाने के लिए आए थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद वह वापस लौट गए। इसके बाद दुल्हन के परिजन व रिश्तेदार वर पक्ष के यहाँ पहुंचे। वर पक्ष के लोगों ने अपनी बेबसी बयां की। लड़की पक्ष को इस बात को लेकर ऐतराज था कि जब दूल्हे को कोई और लड़की पसंद थी और उसी से वह शादी करना था तो इस बात को बताना चाहिए था। दोनों पक्ष के बीच बातचीत शुरू हुई। जिसमें यह निर्णय हुआ कि जो होना था वह हो गया। शादी की तैयारी में लड़की पक्ष ने जितना खर्च किया है उन सभी खर्च का वहन लड़का पक्ष करेगा। इसके बाद दोनों पक्ष में समझौता हुआ।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल