उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध बनाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है: मुख्यमंत्री
न्यूज डेस्क महराजगंज….(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश।
प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अच्छी कार्य संस्कृति विकसित कराते हुए मुख्यमंत्री का सपना सुदृढ़-सुव्यवस्था व सुशासन की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध बनाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। शासन की मंशा के अनुरूप बहुत से सरकारी कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप जैसे- कलेक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन ISO प्रमाणित हो रहे हैं। जनपद में डीएम सत्येन्द्र कुमार के निर्देश व अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सभी 04 तहसील (सदर, फरेन्दा, निचलौल नौतनवा ) महराजगंज का आधुनिकीकरण, कम्प्यूटरीकरण, स्वच्छता एवं कार्य प्रणाली में नवाचार की दिशा में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीएम डॉ पंकज वर्मा को ISO 9001 प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ISO 9001 (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो गुणवत्ता प्रबंधन के मानक स्थापित करती है। विश्व के 150 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि इन मानकों का निर्धारण करते हैं। किसी भी संस्था को ISO के आडिट में पास होने के बाद ही प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है । सान्वी मैनेजमेंट कंसल्टिंग को बतौर सलाहकार परियोजना का कार्य सौंपा गया था। सान्वी मैनेजमेंट के अधिकारी आजाद सिंह के मार्गदर्शन में सभी 04 तहसील (सदर, फरेन्दा, निचलौल, नौतनवां ) कार्यालय में सिस्टम, प्रोसेस, इन्फ्रास्ट्रक्चर व टेक्नोलॉजी में बहुत सुधार किया गया। जनता के मार्गदर्शन के लिए पूछताछ काउंटर को कार्यात्मक बनाया गया। जिससे न केवल जनता के लिए बल्कि कर्मचारियों के लिए भी कार्य करना आसान बन गया। फाइल और डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया गया । अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता और गतिशीलता की पुष्टि के लिए नियंत्रण और निगरानी प्रणाली को परिभाषित किया गया। नियमित प्रशिक्षण और विकास के लिए प्रशिक्षण के बाद की प्रभावशीलता को जाँचने के लिए प्रणाली को परिभाषित किया गया है। संचालन और सेवाओं के सुधार और बेहतर सुविधाओं के लिए कर्मचारी व जनता के किसी भी सुझाव का स्वागत करने के लिए सुझाव बॉक्स बनाया गया है। कर्मचारियों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू किया गया। इनसे एक सुंदर माहौल बनाने में मदद की और कर्मचारियों में समानता और टीम भावना बनी कर्मचारियों को फोटो पहचान पत्र प्रदान किए गये और ड्यूटी पर रहते हुए पहचान-पत्र को पहनना अनिवार्य कर दिया गया। कार्यालयों के लेआउट में सुधार हुआ है। जिन कर्मचारियों के पास कोई उचित सीट नहीं थी उनके लिए अलग कार्यालय और कक्ष, टेबल्स, कुर्सियां, अलमारी, प्रिंटर, डस्टबिन और सभी आवश्यक स्टेशनरी सभी कार्यालयों को प्रदान किये गये। पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए परिसर में लॉन विकसित किये गये, पौधे लगाए गये। जनता के बैठने तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था है। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को अभूतपूर्व कार्य के लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने मंच पर सम्मानित किया।
Breaking News:
- इंडो-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का एक्शन जारी, सैकड़ों अवैध कब्जे हटाए गए
- सेवतरी गांव में बिजली संकट का समाधान: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना