सारनाथ से बोध गया से कुशीनगर होते हुए महराजगंज के खोरिया बाजार पहुंची बौद्ध भिक्षुओं की टीम
न्यूज डेस्क नौतनवा.. (एडिटर अरुण वर्मा)
नौतनवां/महराजगंज।
भारत कोरिया के संबंध के 50 वर्ष पूरे होने व विश्व शांति की कामना को लेकर निकले दक्षिण कोरिया के 108 बौद्ध भिक्षुओं का समूह सोमवार को सुबह 8:50 बजे खोरिया बाजार सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पहुंचा। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद बौद्ध भिक्षु प्रार्थना कर विश्राम करने चले गए।
108 बौद्ध भिक्षुओं के समूह में 15 महिला भी शामिल हैं। बौद्ध गुरु छंग हो सु निम ने बताया कि भारत कोरिया के संबंध के 50 वर्ष पूरे होने, कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदा से लोगों को राहत एवं विश्व शांति की कामना को लेकर पदयात्रा निकाली गई है। यह यात्रा सारनाथ से बोध गया, राजगीर नालंदा, वैशाली, कुशीनगर, होते हुए महराजगंज के खोरिया बाजार पहुंची है जहा से यह समूह से लुंबिनी के लिए रवाना होगी। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पुलिस के साथ मौजूद रहे।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल