राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मे सदस्यता बहाली की मांग
न्यूज डेस्क महराजगंज..(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश । वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सोसद सदस्य राहुल गांधी की सदस्यता होने के विरोध मे जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद के कांग्रेसी नेताओ व कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक सरकार विरोधी नारे लगते हुए प्रदर्शन किया वही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महराजगंज को सौप सदस्यता बहाली की मांग की है।
जिला मुख्यालय महराजगंज पर अपने सम्बोधन मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि देश मे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जबकि भ्रष्टाचारियों को पूर्ण देश व प्रदेश की सरकार समर्थन कर रही है। हालत यह हो गए है कि वायनाड लोक सभा क्षेत्र के सांसद सदस्य राहुल गांधी की सदस्यता तक समाप्त करा दी गई। जब देश के सांसद राहुल गांधी को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने पर व जनता की आवाज उठाने पर इस तरह से आवाज दबाया जा रहा है तो आम लोगों द्वारा जनहित मे जनता की आवाज कैसे उठायी जाएगी। देश मे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान नहीं है। देश मे जनहित के मुद्दों को उठाने पर केंद्र सरकार द्वारा दमनकारी नीतियों से दबाया जा रहा है, जो लोकतंत्र की निर्मम हत्या का प्रयास करने जैसा है। देश मे सरकारी संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचारीयो द्वारा देश की जनता द्वारा उनकी गाढ़ी कमाई बैंकों मे जमा धन को लूटकर विदेश भाग जाने के कारण तथा उनके विरुद्ध वर्तमान की केंद्र सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं करने के कारण ही जनता की आवाज राहुल गांधी ने उठाया था। उक्त अवसर पर फरंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी, आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, विजय सिंह, जयंत्री प्रसाद मौर्य, सदामोहन उपाध्याय, गामा प्रसाद, श्रीराम साहनी, शरदेन्दु पाण्डेय, चन्द्रजीत भारती, मोच रिजवान, पूर्णवासी यादव, आनन्द कन्नौजिया, वीरेन्द्र पाण्डेय, अनवर अली, अकील शेख, वीराज वीर अभिमन्यु, अमरमणि पासवान, जग्गू प्रसाद, जयप्रकाश, नागेन्द्र सिंह, देवेन्द्र उपाध्याय, घनश्याम मिश्रा, विजय लाल, उमेश कनन्नौजिया, हेमन्त तिवारी, विनोद कुमार सिंह, ब्रहमानंद, ओहाब, जवाहिर यादव, अशोक, अरविन्द, रामकिशुन आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल