जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुसार निर्माण कार्य का दिया निर्देश
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज जनपद में चल रहे विभीन विकास कार्यो का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने निर्माण कार्यो में पारदर्शिता के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार काम करने का निर्देश दिया | वही नौतनवां तहसील में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने देवदह स्थित निर्माणाधीन पर्यटक अतिथि भवन के मुख्य भवन निर्माण कार्य को भी देखा |
जिलाधिकारी ने कहा कि अतिथि गृह में देश-विदेश से पर्यटक आएंगे इसलिए कहीं कोई कमी न हो। पर्यटक अतिथि भवन का निर्माण यूपीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने देवदह स्थित स्तूप और सरोवरों को भी देखा। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से स्तूप के चारो ओर परिक्रमा मार्ग के निर्माण और सरोवरों के सुन्दरीकरण कराने का निर्देश ग्राम प्रधान अमित सिंह को दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मिश्रौलिया में निर्माणाधीन रोहिन बैराज नं-03 के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने साइट को देखा और चल रहे कार्यों की जानकारी ली। सहायक अभियंता सिंचाई खंड प्रथम ने बताया कि अभी स्टोन कॉलम पाइल का कार्य चल रहा है। इसके उपरांत सीड पाइल और रास्ट डालने का कार्य किया जाएगा।