सपा के नेताओ ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर है भरोसा, सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है परेशान
न्यूज डेस्क महराजगंज…..(एडिटर अरुण वर्मा)
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी से जिला कारागार महराजगंज मे मिलने के लिए दिन सोमवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित तमाम सपा नेता व सपा कार्यकर्ता पंहुचे | उनके साथ सपा विधायक डुमरियागंज सैयदा खातून भी जिला कारागार पंहुच सपा विधायक इरफान सोलंकी का हाल जाना । सपा नेताओं ने जिला कारागार मे करीब 20 मिनट तक विधायक इरफान का हाल जाना। सपा के नेताओ ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। सत्ता पक्ष के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जेल में किसी प्रकार की समस्या होने की शिकायत नहीं की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब लगभग दो माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने सपा के नेता समय समय पर पहुंचते रहते हैं। सोमवार को जेल में उनसे मुलाकात के बाद सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं के नियमों का धज्जियां उड़ाया जा रही हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए। कानून व्यवस्था के नाम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानपुर देहात में मां- बेटी को प्रशासनिक अमले ने जिस तरह से जिंदा जलने पर मजबूर किया, उसी से स्पष्ट हो जाता है कि इस डबल इंजन वाली सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है ।
विधायक सैयदा खातून एवं मणिंद्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी लोग डॉक्टर लोहिया और गांधी के विचारों को मानते हैं, इसलिए न्यायपालिका के ऊपर भरोसा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, दिलीप शुक्ला, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, विद्रेश कनौजिया, प्रफुल्ल चंद्र सागर, शमसूल होदा खान, दिलीप शुक्ला, कमरुज्जमा खान, सुमन ओझा, डॉ. राजेश यादव, सत्यपाल यादव, विजय यादव आदि सपा नेताओ ने पूर्व अध्यक्ष विधानसभा का स्वागत किया।
Breaking News:
- इंडो-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का एक्शन जारी, सैकड़ों अवैध कब्जे हटाए गए
- सेवतरी गांव में बिजली संकट का समाधान: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना