निचलौल तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न
न्यूज़ डेस्क निचलौल…(निशा चौधरी की रिपोर्ट)
निचलौल/महराजगंज |
दिन बुधवार को तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया । जिसमे महामंत्री पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस बार के चुनाव में कौशल कुमार गुप्त को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि महामंत्री पद के चुनाव में आशुतोष पाण्डेय 42 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी द्वारिका प्रसाद को 20 मत मिले। आशुतोष ने 22 मतों से द्वारिका प्रसाद को पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद विश्वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राविंश पांडेय, हरीराम शर्मा व ज्ञान प्रसाद गिरी चुने गए। संयुक्त मंत्री अखिलेश दूबे व कार्यकारी सदस्य के लिए त्रिपुरेश पांडेय, कृष्ण कुमार चौहान, अभिमन्यु सिंह, राजकुमार मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्र को चुना गया। चुनाव अधिकारी सरयू प्रसाद पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। वही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बार एसोसिएशन निचलौल द्वारा बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाये दी गई |