नेपाल का ‘यति एयरलाइंस’ दुर्घटनाग्रस्त, तीन बच्चों समेत 72 यात्री थे सवार
न्यूज़ डेस्क नेपाल…(एडिटर अरुण वर्मा)
पोखरा/नेपाल |
दिन रविवार को नेपाल के पोखरा में बड़ा विमान हादसा हो गया। इस विमान में तीन बच्चों समेत 72 यात्री सवार थे। सूत्रों मुताबिक हादसे में 68 लोग मारे गए हैं। उक्त विमान दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामवासी दुर्घटना स्थल की ओर भागे परन्तु सेती नदी के तट पर एक दुर्गम भूभाग ने प्रारम्भिक बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न किया।
विमान में पांच भारतीय भी थे सवार, 68 की मौत की पुष्टि
नेपाल के सम्बंधित अधिकारियों ने बताया कि मध्य नेपाल के शहर पोखरा में नए हवाई अड्डे पर लैंड करते समय यात्री विमान ‘यति एयरलाइंस’ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
इसमें पांच भारतीयों समेत 72 लोग सवार थे। हादसे में कम से कम 68 लोग मारे गए।
तेज धमाके बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ यति एयरलाइंस
स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जब हम घटना स्थल की ओर दौड़े। तब वहां पर केवल गांव के ही लोग थे। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को घटना स्थल पहुंचने में बहुत समय लगा। फिर ग्रामीणों ने लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक किया प्रयास
ग्रामीणों ने शुरुआत में पानी की बाल्टियां लाकर मलबे से लगी आग को बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल विमान में लगी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया | ग्रामीणों का कहना था कि विमान सेती नदी के दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे ग्रामीणों का दुर्घटनास्थल के पास जाना मुश्किल हो गया। इससे हमें बचाव के प्रयासों में बाधा आई।
दुर्गम इलाके में हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, नदी के कारण बचाव कार्य में आई बाधा
नेपाल के पोखरा के करीब हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त स्थल तक जाना काफी मुश्किल था। ग्रामीणों ने बताया कि आग में कूदना भी जान जोख़िम में डालना था साथ ही नदी में बह जाने का भी खतरा था। वहां बहुत झाड़ियां थीं औऱ हमें डर लग रहा था कि हमे लोगों को बचाने की कोशिश करते हुए खुद खाई में जाएंगे। जब मौके पर पुलिस आने के बाद ही बचाव के प्रयास तेज किए गए।
नेपाल के विमानन मंत्रालय ने दी ये जानकारी
यति एयरलाइंस के 9एन-एएसी एटीआर-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10.33 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी और पुराने और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल
6 Comments
Пролетни дамски блузи със свежи цветове и деликатни шарки
елегантни дамски блузи с къс ръкав https://www.bluzi-damski.com .
Быстрая уборка квартир на время сдачи в аренду
клининг москва уборка https://www.kliningovaya-kompaniya0.ru/ .
Как арендовать яхту на пару часов для морской прогулки
снять яхту сочи https://arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Приятные цены и тёплое море: отдых в Гаграх становится всё популярнее
отдых гагры http://otdyh-gagry.ru/ .
Duygusal film severler için etkileyici full hd film içerikleri
romulus türkçe dublaj izle https://www.filmizlehd.co .
Широкий выбор алкоголя с возможностью быстрой доставки
доставка алкоголя ночью мск доставка алкоголя москва 24 часа .