भारतीय क्षेत्र रीवा मध्य प्रदेश से युवाओं की टीम गई थी पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन
न्यूज़ डेस्क सोनौली..(बॉर्डर न्यूज़ लाइव)
महराजगंज/सोनौली I
नेपाल में भारतीय पर्यटकों व श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव, दुर्व्यवहार व लूट का क्रम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है I विगत कई वर्षो से भारतीय सैलानियों के साथ नेपाल में किये जा रहे भेदभाव के कारण जहां एक तरफ सम्बंधो पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है वही दूसरी तरफ भारतीय लोगों का अब धीरे धरे नेपाल के प्रति मोह भी भंग होता दिखा रहा है I भारतीय पर्यटकों के साथ भेदभाव का ही नतीजा है कि नेपाल के बुटवल स्थित रोपवे केबल कार में नेपाली नागरिकों से अलग और भारतीय पर्यटकों से अलग धनराशि वसूल की जा रही है। सावन माह में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे दर्शनार्थियों के साथ भी सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप है। पर्यटकों और दर्शनार्थियों से लूटपाट की घटना आम हो गई है। इससे भारतीय पर्यटकों सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से नेपाल सरकार ने खाद्य सामग्री फल एवं सब्जियों पर 13 प्रतिशत वैट लेने के साथ अब भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर भंसार शुल्क को भी बढ़ा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों से लूट खसोट जारी है। बात करें नेपाल के बुटवल स्थित रोपवे केबल कार की तो वहां भी नेपाली नागरिकों से अलग एवं भारतीय पर्यटकों से अलग धनराशि वसूल की जा रही है। भारतीय क्षेत्र रीवा मध्य प्रदेश से नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने श्रद्धालुओं की एक टीम ने अपना दर्द बया करते हुयी बताया कि पूरी श्रद्धा के साथ नेपाल गया था भगवान पशुपतिनाथ दर्शन के लिए पर वहा पर भेदभाव किया गया यहाँ तक की हमें दर्शन भी करेंको नहीं मिला वही दूसरी तरफ उन्हें आर्थिक शोषण का भी शिकार होना पड़ा I उन्होंने आगे बताया कि बॉर्डर से लेकर पूरे नेपाल में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। अगर हालात यही रहे तो वह दिन दूर नहीं जब भारतीय पर्यटक व श्रद्धालु नेपाल से अपना मोह भंग करने लगे I
adverse effect on relations Big Breaking Big News Border News Live different amount of money is being collected from Nepali citizens and Indian tourists Discrimination against Indian tourists and devotees Hindi Khabar hindi news indo nepal border Latest Hindi News love for Nepal also vanishes Madhya Pradesh Maharajganj Hindi News misbehavior and robbery Nepal Pashupatinath Temple Darshan Rewa ropeway cable car located in Butwal इंडो-नेपाल-बार्डर दुर्व्यवहार व लूट नेपाल के प्रति मोह भी भंग नेपाल के बुटवल स्थित रोपवे केबल कार नेपाली नागरिकों से अलग और भारतीय पर्यटकों से अलग धनराशि वसूल की जा रही है पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन बिग न्यूज़ बिग ब्रेकिंग बॉर्डर न्यूज़ लाइव भारतीय पर्यटकों व श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव मध्य प्रदेश महाराजगंज हिंदी न्यूज़ रीवा लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ सम्बंधो पर प्रतिकूल असर हिंदी . न्यूज़ हिंदी खबर