जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भाकियू पदाधिकारियों ने लगाई चौपाल
न्यूज़ डेस्क महाराजगंज…
महाराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने सहित अन्य 14 सूत्री मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत लगाई। 14 सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप समस्याओं के निराकरण की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने कहा कि महाराजगंज जिला बने दशकों हो गया बावजूद उसके अब तक मुख्यालय को रेल मार्ग से नहीं जोड़ा जा सका है। वही उन्होंने जिले के सभी ब्लॉकों में सरकारी तौर पर अन्न भंडारण गोदाम बनाये जाने की मांग की। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का धन नहीं पहुंच रहा है उसे गांव स्तर पर कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिला इकाई के पदाधिकारियों ने मांग किया कि शासन की तरफ से किसानो को मिलाने वाले सभी लाभों को मुहैया कराया जाए | चानकीघाट होते हुए जिला मुख्यालय को जोडने वाली सड़क का निर्माण कराया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय आने में सहूलियत मिल सके। लक्ष्मीपुर और अड्डाबाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सायं छह बजे से रात दस बजे तक बिजली कटौती व लो वोल्टेज से लोगों को परेशानी हो रही है। जिले में छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें संरक्षित कराया जाए। इसकी व्यवस्था ठीक कराई जाए। इस मौके पर संगठन के जगराम चौधरी, रामअशीष, राजेंद्र सिंह, सरफराज आलम, कमलेश, प्रेम शंकर पांडेय, रविंद्र कुमार, जगदीश, कन्हैया, सुराती सहित तमाम किसान मौजूद रहे।