जिला जेल में कुल 641 कैदी है बंद, जिसमे 12 विदेशी भी शामिल
अधिकारियो ने बीमार कैदियों का जाना हाल
बॉर्डर न्यूज़ लाइव , महराजगंज (संपादक अरुण वर्मा)
महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का अवलोकन किया।इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। उन्होंने बीमार कैदियों के इलाज की व्यवस्था भी की। साथ ही उनसे जानकारी भी प्राप्त की। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए, उसको जेल अस्पताल सहित गोरखपुर मेडिकल कॉलेज तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कारागार में मौजूद बंदियों की संख्या की भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि 25 मई 2024 को जिला कारागार में कुल 641 बंदी हैं। जिनमें 12 बंदी विदेशी हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।