एक अक्तूबर से होगी तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत, तैयारियां शुरू
महाराजगंज डेस्क..
महाराजगंज | एक बार फिर जनपद में महराजगंज महोत्सव का आगाज होने जा रहा है आपको विस्वास नहीं होगा पर इस महोत्सव में कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे | यह महोत्सव तीन साल बाद फिर से शुरू किया जा रहा है | महाराजगंज डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। महोत्सव का शुभारंभ एक अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में होगा। पहले दिन शाम को होने वाली काव्य संध्या में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास समेत अन्य लोग प्रस्तुति देंगे। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है |
इस बावत अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि महाराजगंज महोत्सव एक से तीन अक्तूबर तक चलेगा। हालांकि यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो कार्यक्रम आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों को चार भागों में बांटने की योजना बनाई जा रही है | जिसका पहला सत्र दोपहर 12 से तीन बजे से शुरू होकर, दूसरा सत्र दोपहर तीन से शाम छह बजे, तीसरा सत्र शाम छह से रात नौ बजे और चौथा सत्र रात नौ बजे से 12 बजे तक सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में जनपद, प्रदेश व देश स्तर के कलाकार हिस्सा लेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
अपर जिलाधिकारी डाक्टर पंकज कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जायजा दिया। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिशासी अधिकारी व अन्य लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।