विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ उसके गांव के ही मनबढ़ युवकों ने की छेड़खानी
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(एडिटर अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
बृजमनगंज/महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय से पढ़कर वापस अपने घर लौट रही एक छात्रा के साथ उसके गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी मारपीट देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। इसके बाद आरोपित मनबढ़ फरार हो गए। लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए बृजमनगंज सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। देर शाम तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर थे।
घायल छात्रा ने बताया कि गांव के ही दो युवक कई दिनों से विद्यालय से घर जाने पर रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। गुरुवार को विद्यालय की छुट्टी होने पर युवकों ने फिर से पीछा शुरू किया। इस पर छात्रा रास्ता बदल कर सुरक्षित स्थान के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गई। मनबढ़ युवक पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। सरेआम छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर छात्रा को पीटकर घायल कर दिया। छात्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लेकिन लोगों को आता देख आरोपित फरार हो गए। इस बावत एसओ बृजमनगंज अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |
2 Comments
¡Hola, aficionados a las apuestas!
Casino sin licencia con atenciГіn inmediata – https://www.casinossinlicenciaespana.es/ mejores casinos sin licencia en espaГ±a
¡Que experimentes conquistas extraordinarias !
¡Saludos, amantes del entretenimiento !
Casino online extranjero con atenciГіn en vivo – https://www.casinosextranjerosenespana.es/ casinos extranjeros
¡Que vivas increíbles instantes inolvidables !