घरों में ठिठुरने को विवश हो गए लोंग, अलाव जला बिताया दिन
न्यूज़ डेस्क महराजगंज……(एडिटर अरुण वर्मा )
महराजगंज/उत्तर प्रदेश |
महराजगंज जनपद में ठण्ड और सर्द हवाओं ने सभी को अपने अपने घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है | मंगलवार का दिन अब तक इस ठण्ड का सबसे अधिक गलन व ठण्ड वाला दिन महसूस किया गया | जिले में अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी ने तीन जनवरी को चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों में कोल्ड डे हो सकता है। शीतलहर सप्ताह भर जारी रहेगी। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में तीन जनवरी को अधिकतम पारा 22.3 डिग्री, साल 2021 में 22.8 डिग्री और वर्ष 2022 में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चार साल में इस बार पहली बार है की तीन जनवरी को पारा 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में घना कोहरा पड़ेगा। हल्की पुरवा हवा चलेगी। नमी 75 से 100 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। प्रदूषण का स्तर 105 माइक्रो ग्राम घन मीटर है। इससे सेहत को खतरा नहीं है, लेकिन हृदय रोगियों को बच कर रहने की जरूरत है। मंगलवार साल में सबसे अधिक ठंडा दिन दर्ज किया गया।
Breaking News:
- महराजगंज में प्रेम की अनोखी मिसाल: प्रेमिका की मौत के बाद शव से की शादी, सुहागन के रूप में उठी अर्थी
- बागापार चौकी प्रभारी निलंबित: कोर्ट मैरिज मामले में कानून की अनदेखी, जातिगत टिप्पणी और संवेदनहीनता पर कार्रवाई
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मधवलिया गोसदन, गोकाष्ठ-वर्मी कंपोस्ट से आय, सोलर प्लांट व बांस रोपण की तैयारी
- करुणाकर अदीब हटाए गए, भोलानाथ कन्नौजिया बने नए डीडीओ
- मृत घोषित किशोरी बिहार में जीवित मिली: महराजगंज पुलिस की लापरवाही उजागर, मानवाधिकार आयोग ने थानेदार व सीओ पर कसा शिकंजा
- ठूठीबारी में श्याम महोत्सव ने जगाई भक्ति की ज्योति, दीपिका मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
- आनंदनगर के डॉ. मार्कण्डेय लोक चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं उजागर, पंजीकरण निलंबित और ओटी सील
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बुझी प्यास: भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी में ‘जल जीवन मिशन’ हुआ फेल