पहले पति और दोनों बच्चों को छोड़कर सरकारी नौकरी वाले दूसरे पति के साथ रहेगी महिला
न्यूज़ डेस्क महराजगंज…(एडिटर अरुण वर्मा )
यह कोई फ़िल्मी स्क्रिप्ट नहीं और ना ही कोई कहानी है बल्कि एक सच्ची कहानी है जिसे सुन सभी चर्चाये कर रहे है | मामला है महराजगंज के सदर कोतवाली में पहुंची एक महिला को लेकर दो युवकों के विवाद का जब दोनों युवक उक्त महिला के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों युवक महिला को अपनी अपनी पत्नी होने का दावा करने लगे | दोनों युवको के विवाद के बीच महिला ने अपने पहले पति और दोनों बच्चों को छोड़कर सरकारी नौकरी वाले दूसरे पति के साथ रहने की बात कही | जिसके बाद पत्नी और उसका पहला पति आपसी सहमति के आधार पर तलाक के लिए तैयार हो गए। पहले पति को इस बात का शक था कि पत्नी उसकी सम्पत्ति में हिस्सा मांगेगी। बच्चों पर भी दावेदारी कर सकती है लेकिन जब गलतफहमी दूर हुई तो विवाद शांत हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज सदर कोतवाली में शनिवार को एक महिला के साथ थाने पहुंचे दो युवकों ने आपस में विवाद करते हुए महिला को अपनी-अपनी बीबी होने का दावा करने लगे | उक्त महिला और उसके पहले पति का विवाद 3 महीने से चल रहा था। कोतवाल ने समस्या को सुलझाने के लिए तीनों ही पक्षों को अलग-अलग बुला बात किया जिसके बाद समस्या दूर हो सकी। पहला पति आपसी समझौते के आधार पर तलाक लेने को तैयार हो गया। महिला अपने दोनों बच्चो को छोड़कर दूसरे सरकारी नौकरी वाले पति के साथ रहने की बात पर अड़ गई।महराजगंज के घुघली क्षेत्र के एक युवक ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इसी बीच दोनों के बीच में तीसरे की भी एंट्री हो गई। दूसरा युवक एक सरकारी विभाग में लिपिक है। पहले पति ने दोनों बच्चों को ले लिया है।
महिला अपने बच्चों को भी अपने साथ नहीं रखेगी। उसे केवल तलाक चाहिए। स्थिति स्पष्ट होने के बाद विवाद समाधान के पास पहुंचा। दूसरे पति ने पत्नी को साथ रखने की बात कही।दोनों पति-पत्नी ने तलाक के लिए पेपर दे दिए हैं।
Breaking News:
- इंडो-नेपाल सीमा पर योगी सरकार का एक्शन जारी, सैकड़ों अवैध कब्जे हटाए गए
- सेवतरी गांव में बिजली संकट का समाधान: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर
- वाह रे स्वास्थ्य महकमा ..सीएमओ के निर्देश को दिखा रहे ठेंगा
- खबर का असर: आरओ तो लग गया, पर पानी अब भी नदारद – ठूठीबारी सीएचसी में राहत अधूरी
- ठूठीबारी में विश्व पृथ्वी दिवस पर सामूहिक पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
- ठूठीबारी सीएचसी की बदहाली: आखिर कैसे बुझेगी सूखे गले की प्यास…?
- प्रशासनिक ढिलाई या जवाबदेही से भागना? निचलौल ब्लॉक से RTI के ज़रिए सूचना पाना हो गया नामुमकिन!
- सुप्रसिद्ध यूट्यूबर के यहां चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना