ग्रामीणों की सूचना पर पंहुचे वनकर्मी मगरमच्छ को ले गए साथ
न्यूज़ डेस्क ठूठीबारी….(धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट)
ठूठीबारी/महाराजगंज |
दिन बुधवार की सुबह नौतनवा ब्लाक के राजाबारी ग्रामसभा के टोला पजरफोरवा स्थित एक मकान में अचानक मगरमच्छ दिखने से ग्रामवासी दहशत में आ गए | धीरे धीरे पुरे गाँव के लोग मगरमच्छ के इर्द गिर्द इकट्ठा हो गए और ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव ने इसकी सुचना मधवलिया वन विभाग रेंज को दी| सुचना पर पंहुची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को कब्ज़ा में लेकर साथ चले गए | ऐसी जानकारी मिली है कि वनकर्मी पकडे गए मगरमच्छ को निचलौल तहसील के दर्जनिया ताल छोड़ेंगे |
मिली जानकारी के अनुसार दिन बुधवार की सुबह राजाबारी ग्रामसभा के टोला पजरफोरवा में झरही नदी से निकल कर एक बड़ा मगरमच्छ गाँव के ही हुबदार के बरामदे में घुस गया | जब परिवार के सदस्य सुबह दरवाजा खोले तो उन्हें बरामदे में एक बड़ा सा मगरमच्छ दिखाई दिया | मगरमच्छ को देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लो इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी मधवलिया वन विभाग रेंज को दी | ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव की सुचना पर पंहुची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नियंत्रण में लेकर साथ चले गए | ऐसी चर्चा है कि पकडे गए मगरमच्छ को वनकर्मी निचलौल तहसील के दर्जनिया ताल छोड़ेंगे | वनकर्मी टीम में मार्कंडेय पाण्डेय, वन रक्षक बसौली बिट कलाम, वन रक्षक गणेशपुर प्रमोद मिश्रा, मवलिया रेंज सुक्कू, रामेश्वर सहित ग्रामीण मौजूद रहे |