मासूम बालक के ज़ज्बा को देखते हुए सपा सुप्रीमो ने लिया उसके पढाई का जिम्मा
न्यूज़ डेस्क नौतनवा…
नौतनवा/महराजगंज |
नौतनवा विधानसभा के 10 वर्षीय नवरत्न की सैफई से घर वापसी के बाद जोरदार स्वागत किया गया | जगह जगह उसे फूल माला पहना उसका स्वागत कर उसके ज़ज्बे को सलाम किया गया | सपा मुखिया अखिलेश यादव के बुलावे पर सैफई में अपने नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद जज्बे के साथ सपा का नन्हा समर्थक नवरत्न उर्फ श्यामलाल यादव रविवार को घर लौटा। नवरत्न सपा संरक्षक स्व. मुलायम सिंह को याद कर भावुक हो जा रहा था।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के बुलावे पर नवरत्न को पूर्व विधायक कुंवर कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह व सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन शुक्रवार को सैफई लेकर रवाना हुए थे। शनिवार की सुबह जब नवरत्न स्व. मुलायम सिंह के आवास पहुंचा तो वहां मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके परिजनों ने उसे गले लगा उसका हाल जाना | वही मासूम बच्चे के ज़ज्बे को देखते हुए सपा सुप्रीमो ने मासूम नवरत्न की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। नवरत्न के स्वागत में उमड़े जन सैलाब को देखकर उसके माता पिता भाव विभोर हो गए |
रविवार को दोपहर नौतनवां विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह व निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के साथ लक्ष्मीपुर के सरहद पहुंचते ही सपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने नवरतन उर्फ श्यामलाल को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं उसके गांव मल्हनी फुलवरिया पहुंचते ही प्रवेश छोर पर ही युवा समर्थकों जमकर नारा लगाते हुए घर तक स्वागत किया गया। नवरत्न लाल यादव का बोकवा बाईपास पर क्षेत्रवासियों व पार्टीजनों द्वारा स्वागत किया। मोहनापुर में स्वागत के बाद काफिला ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया पहुंचा, जहां नारेबाजी के बीच जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश यादव व नवरत्न यादव के नारे खूब लगे। इस दौरान वीरेंद्र यादव, सहेंद्र यादव, जमाल अहमद, आदित्य यादव, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, अवधेश पांडेय, प्रधान पप्पू यादव, रामप्रकाश यादव, चन्दन, नवरत्न के पिता सिकंदर यादव, माता पुष्पा देवी, राकेश, गुड्डन, आरिफ अहमद, नागेंद्र यादव, रामसेवक यादव, शिवकुमार यादव, रामप्रसाद यादव, प्रधान मोतीलाल, दिलीप यादव, नुरूल्लाह खान, बृजेश यादव, मनीष यादव, सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।
1 Comment
Открий дамски комплекти, които подчертават формите и придават увереност
комплекти дрехи за жени https://komplekti-za-jheni.com/ .