छह माह पहले मुंबई के अंधेरी में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था राम लवट
न्यूज़ डेस्क सिन्दुरिया….
सिन्दुरिया/महराजगंज |
जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी राम लवट ( उम्र 45 वर्ष) की बुधवार रात मुंबई में अचानक तबीयत खराब से मौत हो गई। सूचना मिलाने पर परिजनों को रो रो बुरा हाल है |
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिपुर टोला गोबरही निवासी राम लवट छह माह पहले मुंबई के अंधेरी में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। वह टाइल्स लगाने का काम करते थे। बुधवार रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद लोगों ने अंधेरी स्थित सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राम लवट के परिवार में पत्नी वनवासी और तीन पुत्रियां पूनम, रीमा, सोनम और एक पुत्र विजय कुमार है। राम लवट दो भाइयों में बड़े थे। मृतक राम लवट के भाई रामकेवल ने बताया कि मुंबई से एंबुलेंस से राम लवट के शव को गांव में मंगाया जा रहा है। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।