– जिला अस्पताल, कंपोजिट विद्यालय व मनरेगा पार्क, गोसदन के साथ चेहरी बांध का किया निरीक्षण
महाराजगंज से अरुण वर्मा की रिपोर्ट
महाराजगंज | महाराजगंज जनपद में हुए विकास कार्यो की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी व राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटिक दो दिवसीय दौरे पर थे | जिसके क्रम में मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल, कंपोजिट विद्यालय व मनरेगा पार्क, गोसदन के साथ साथ चेहरी बांध का निरीक्षण किया | 

वहीं उन्होंने जिला अस्पताल पहुंच मरीजो व उनके परिजनों से मिलकर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली | अस्पताल के निरीक्षण के दौरान हड्डी जोस रोग कक्ष, आयुष्मान वार्ड, एसटीडी वार्ड, आईसीयू, एसएनसीयू , डायलिसिस कक्ष सहित पुरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया | दोनों मंत्रियो ने अस्पताल के अन्दर भर्ती अधिकतर मरीजों से बात कर दवाओ की उपलब्धता व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली | वही प्रभारी मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न कमरों में जर्जर हुए दीवारों की मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया | दोनों ही मंत्रियों ने जनपद में सरकारी स्कूलों का हाल भी जाना उन्होंने ग्राम सभा पिपरा के रसूलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया |

