अनवरत हो रही बारिश से पाल्पा में 20 घर ध्वस्त
न्यूज़ डेस्क नेपाल…
नेपाल |
लगता 5 दिनों से हो रही अनवरत बारिश के कारण नेपाल के पाल्पा और मुगु जिले में हुई भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लापता बताये जा रहे है। वही पाल्पा में 20 घर धराशायी हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चायनाथ रारा नगर पालिका वार्ड नंबर 8 में विगत रविवार की रात हुए भूस्खलन में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए। जबकि पाल्पा में 20 घर भूस्खलन में धराशायी हो गए हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताते चले कि मुगु में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश के कारण जिले में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। गमगढ़ जल विद्युत बिजली घर के पास भूस्खलन से मुगु में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। पाल्पा डीएसपी शंकर आचार्य ने बताया कि पाल्पा में भूस्खलन से 20 घरों को क्षति हुई है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बुटवल पोखरा मार्ग बंद कर दिया गया है।